स्वास्थ्य रक्षा के लाभप्रद दोहे

0
12

स्वास्थ्य रक्षा के लाभप्रद दोहे

अगर भूख कम है मेदे में गिरानी।
तो पी रस नींबू और अदरक का पानी।।
अगर खून कम है और बलगम ज्यादा।
तो खा गाजर चने व शलगम ज्यादा।।

जिगर के ही बल पे है इंसान जीता।
कमजोर जिगर है तो खाले पपीता ।।
अगर दांत दर्द से है तू व्याकुल ।
तो तेल सरसों और सेंधा नमक मल।।

थकान से अगर हो तेरे अंग ढीले।
तो फौरन ही गरमागरम दूध पीले ।।
यदि दिल की कमजोरी का है एहसास।
तो खाइए मुरब्बा आंवला या अनानास ।।

जो दुखता गला हो नजले के मारे।
तो नमकीन पानी के करले गरारे।।
अगर अधिक तेरा है दिमागी काम।
तो शहद के साथ खा भीगे बादाम ।।

गर्मी में लगे गर्मी तो खूब नहाया कर।
सर्दी में लगे सर्दी तो तिल और गुड़ खाया कर।।
प्यारे तमाम बीमारियों की जड़ कब्जी है।
उषा पानी पिओ और खाने को सब्जी है।।

यदि सौ साल की चाहते हो दौड़।
तो हरड़ और हरि को बिल्कुल न छोड़ ।।

रोज सबेरे जल पिये, भोजन के संग छाछ।
दूध पीवे फिर सायं को, रोग न आवे पास।।