स्वामी स्वतंत्रानन्द निर्वाण दिवस
दिनांक – 17 अगस्त 2024 (शनिवार)
महर्षि दयानंद सेवाश्रम रातीतलाई बांसवाड़ा व कुशलगढ के संस्थापक, वागड़ क्षेत्र के जनजातियों में आजादी के पश्चात शिक्षा के प्रथम प्रचारक विख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. स्वामी स्वतंत्रानंद जी महाराज की 22वीं पुण्य तिथि दिनांक 17 अगस्त 2024 को स्वामी जी महाराज की तपस्थली महर्षि दयानन्द सेवाश्रम रातीतलाई बांसवाड़ा में विविध यज्ञानुष्ठानों के साथ आयोजन किया जाएगा
कार्यक्रम –
11:30 से 12:30 -: स्मृति यज्ञ
12:30 से 2:00 -: स्वामी जी के जीवनी पर गोष्ठी
2:00 बजे से -: ऋषि लंगर

कृपया उक्त कार्यक्रम में समस्त आर्यजन सपरिवार पधारें ।
कार्यक्रम स्थल-:
महर्षि दयानन्द सेवाश्रम रातीतलाई बांसवाड़ा (राज.)
निवेदकः-
महर्षि दयानन्द सेवाश्रम के समस्त सदस्यगण










