सुख में दुःख में रोग में ईश्वर भजन किया करो।

0
29

ईश्वर भजन किया करो।

सुख में दुःख में रोग में,
ईश्वर भजन किया करो।
जगत् नियन्ता ओ३म् का,
नाम सदा लिया करो।
ध्यान लगाओ ईश का
मन में मिठास आयेगी।
परमपिता की भक्ति का
अमृत सदा पिया करो।।
सुख में दुःख में रोग में….

दुःख पराया देखकर जो
कुछ कर सको करो।
देना महान धर्म है कुछ
न कुछ दिया करो।
सुख में दुःख में रोग में…..

बादल घिरें विपत्ति के मन
में कभी न भय करो।
विश्वपति महान की
छाया तले जिया करो।।
सुख में दुःख में रोग में….

उसके भुलाये पाप के
मन में विचार आयेंगे।
अपने कुकर्म याद कर
कभी तो रो लिया करो।
सुख में दुःख में रोग में…