शुभ दिन आज है आया, बधाई हो, बधाई हो।

0
1130

शुभ दिन आज है आया, बधाई हो, बधाई हो।

शुभ दिन आज है आया,
बधाई हो, बधाई हो।
खुशी का रंग छाया है,
बधाई हो, बधाई हो।
सुगन्धित हो रहा वातावरण
यह यज्ञ से सारा।

ऋचायें वेद की बोली,
गुंजा है गगन सारा।
आनन्द परिवार में लहराया,
बधाई हो, बधाई हो।
शुभ दिन आज है आया, बधाई हो……….. (1)

जिधर देखो उघर मिलते
नजारे ही नजारे हैं।
दिलों में फूट कर निकले,
खुशियों के फव्वारे हैं।
बाग परिवार लहराया,
बधाई हो, बधाई हो।
शुभ दिन आज है आया, बधाई हो……….. (2)

जिया सौ साल तुम बच्चे,
रहो खुशहाल जीवन में रहे
निरोग यह काया,
बधाई हो, बधाई हो।
शुभ दिन आज है आया, बधाई हो……….. (3)

बहारें झूम कर आये
तुम्हारे दिल के आंगन में,
रहे मन खूब हर्षाया,
बधाई हो, बधाई हो।
शुभ दिन आज है आया, बधाई हो……….. (4)

जहान में नाम रोशन हो,
चमको चाँद सूरज से
मधुर वाणी सदा बोलो,
धर्म की राह में चलकर
यही आशीष है सबका,
बधाई हो, बधाई हो।
शुभ दिन आज है आया,
बधाई हो, बधाई हो।।5।।