श्रावणी पर्व पर आयोजन
आर्य समाज नई मण्डी, मुजफ्फरनगर
श्रावणी पर्व एवं वेद प्रचार दिवस
दिनांक : सोमवार, 18 अगस्त 2025
स्थान : आर्य समाज मंदिर, 16-डी, दयानन्द मार्ग (वकील रोड), नई मण्डी, मुजफ्फरनगर
सादर आमंत्रण!
आदरणीय आर्य बंधुओं एवं मातृशक्ति,
सादर नमस्ते।
आप सभी को यह सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि आर्य समाज नई मण्डी, मुजफ्फरनगर द्वारा श्रावणी पर्व को वेद प्रचार दिवस के रूप में श्रद्धा एवं उल्लासपूर्वक मनाया जा रहा है। यह पावन पर्व वैदिक परंपरा में ऋषियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महान अवसर है, जो हमें ऋषि ऋण चुकाने का संकल्प देता है।
इस अवसर को और भी सार्थक बनाने हेतु निम्न विशिष्ट विद्वानों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा:
🔸 आर्या आयुषी राणा (दिल्ली) – विदुषी वक्ता
🔸 नरेश निर्मल जी (बुढ़ाना) – भजनोपदेशक
🔸 योगाचार्य भरत सिंह राठी जी (मेरठ)
🔸 गुंजन गर्ग ‘आर्या भूषण’
🔸 हेमानी आर्या – वक्ता एवं प्रेरक
कार्यक्रम विवरण:
📅 सोमवार, 18 अगस्त 2025
- 🕢 प्रातः 7:30 – 9:00 : ब्रह्मयज्ञ एवं देवयज्ञ
- 🕘 प्रातः 9:00 – 9:30 : जलपान व प्रसाद वितरण
- 🕤 प्रातः 9:30 – दोपहर 12:30 : भजनोपदेश एवं प्रवचन
- 🕧 दोपहर 12:30 : ऋषि लंगर
- 🕒 सायं 3:00 – 6:30 : भजनोपदेश एवं प्रवचन
- 🕡 सायं 6:30 : समापन व प्रसाद वितरण
महत्वपूर्ण निर्देश:
- यजमान बनने के इच्छुक बंधु कृपया समय रहते कार्यक्रम संयोजक/मंत्री से संपर्क करें।
- बाहर से पधारने वाले अतिथियों के लिए भोजन व आवास की समुचित व्यवस्था आर्य समाज की ओर से की जाएगी।
- कार्यक्रम स्थल पर वैदिक साहित्य विक्रय हेतु उपलब्ध रहेगा।
- ऋषि लंगर हेतु सामग्री, धन अथवा सेवा द्वारा सहयोग देना परम पुण्य का कार्य है।
- आयोजन की रूपरेखा में आवश्यकतानुसार परिवर्तन का अधिकार समिति को सुरक्षित रहेगा।
निवेदक :
🔹 गुलवीर सिंह – प्रधान, मो. 9411119111
🔹 धर्मेन्द्र सिंह पंवार – मंत्री, मो. 9457139474
🔹 सत्यप्रकाश बंसल –कोषाध्यक्ष, मो. 9358905154
संरक्षकगण –
शकुन्तला आर्या, सरोज आर्य , समाज नई मंडी मुजफ्फरनगर
“वेद की ज्योति जलती रहे, ऋषियों का स्मरण होता रहे!”
🎶🎵 मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










