श्रद्धानन्द की याद सब को दिला दो।

0
25

श्रद्धानन्द की याद सब को दिला दो।

श्रद्धानन्द की याद सब को दिला दो।
यह शुद्धि का डंका जगत में बजा दो।।
ईसाई मुसलमां हमारे है भाई।
प्रीति से वेदों की शिक्षा दिला दो।।
श्रद्धानन्द की याद सब को…….

करो यज्ञ घर-घर जा-जाके इनके ।
जनेऊ दिला कर सन्ध्या सिखा दो।।
श्रद्धानन्द की याद सब को……

ये अनमोल मोती जो बिखरे पड़े हैं।
पिरो सूत्र में इनकी माला बना दो।।
श्रद्धानन्द की याद सब को………

छुआछूत का भूत जड़ से मिटाकर।
हरिजन भी कहना सभी से छुड़ा दो।।
श्रद्धानन्द की याद सब को…….

जो चाहते हो जाति का उद्धार करना।
बनो आर्य वीर और जगत को बना दो।।
श्रद्धानन्द की याद सब को………

ऋषि के मिशन पै यों छाती अड़ाकर।
श्रद्धानन्द सम गोली खाकर दिखा दो।
श्रद्धानन्द की याद सब को…