शरण प्रभु की आओ रे
शरण प्रभु की आओ रे,
आओ रे ! यही समय है प्यारे
आओ हरी गुण गाओ रे (1)
आओ रे ! यही समय है प्यारे
ईर्ष्या द्वेष कपट को त्यागो
सत्य में चित्त लगाओ रे, आओ रे !
आओ रे ! यही समय है प्यारे
प्रभु की भक्ति – बिन नहीं मुक्ति
दृढ़ विश्वास जमाओ रे, आओ रे !
आओ रे ! यही समय है प्यारे
उदय हुआ ओ३म् नाम का भानु
आओ दर्शन पाओ रे, आओ रे !
आओ रे ! यही समय है प्यारे
अमृत झरना झरता इससे
पीके अमर हो जाये रे, आओ रे !
आओ रे ! यही समय है प्यारे










