सौ साल से भी ज्यादा (तर्ज – मुझे इश्क है तुम्ही से… )
सौ साल से भी ज्यादा
तेरी हो जिंदगानी।
रहे तेरे सर सदा ही
ईश्वर की मेहरबानी।
तेरी जिंदगी को ऐसा
परमात्मा बनाए।
तरी राह में कभी
भी मुश्किल न कोई आए।
बचपन के बाद तुझ पे
रहे उम्र भर जवानी।
रहे तेरे…….
तेरे साथ तेरे माता-पिता
इतनी उम्र पाए।
मां बाप तेरे पोतों
को भी खिलाएं।
वेदों के रस्तों का रहना
तू अनुगामी।
रहे तेरे……
हर दौड़ में हमेशा आगे
तू सबसे आगे।
पढ़ लिख के चांद जैसी
दुल्हन तू ले के आए।
होय तू महलों का एक स्वामी।
रहे तेरे……..
रहे हाथ तेरे सर पे
सदा माता-पिता का।
पाए तू प्यार जीवन में
भाई-बहन का।
खुशियों से कहकहों से
खेले तू राजा जानी।
रहे तेरे………










