संस्कृत अध्ययन के लिए अवसर
छह महीने का आवासीय शिविर
23 जून 2024 से प्रारम्भ
आवेदन लिंक –
जैसा कि विदित है वानप्रस्थ साधक आश्रम, रोजड़, गुजरात- महाभाष्य तक सम्पूर्ण संस्कृत व्याकरण, संस्कृत भाषा व साहित्य, मीमांसा सहित छह वैदिक दर्शन, 11 उपनिषद्, निरुक्त, चारों वेद आदि आर्ष ग्रन्थों के अध्ययन का प्रमुख श्रेष्ठ स्थान है।
आगामी 23 जून 2024 से षड्-मासीय आवासीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अभ्यर्थी को संस्कृत का प्रारंभिक अध्ययन करने का अवसर रहेगा।
इस मध्य अभ्यर्थी आश्रम में प्रतिदिन होने वाले यज्ञ, सत्संग-प्रवचन का, उपनिषद् अध्ययन का, विभिन्न सामयिक शिविरों का व आश्रम के शान्त शुद्ध प्राकृतिक वातावरण में आध्यात्मिक चेतना व साधना के लिए अनुकूल परिवेश का सहज लाभ भी ले सकेंगे।
किसी भी वय के पुरुष व 50 वर्ष से अधिक की महिलाएं आवेदन कर सकते हैं। शिक्षण निःशुल्क, निवास-भोजन व्यय देय।
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क कर सकते हैं।
शुभकामनाओं सहित…
वानप्रस्थ साधक आश्रम, आर्यवन, रोजड़, त.-तलोद, साबरकांठा, गुजरात-383307
दूरभाष – 9427059550











