सामने जो दीखता निशान रे बेटा

0
8

सामने जो दीखता निशान रे बेटा

सामने जो दीखता निशान रे बेटा,
मैं इसे देखकर हो गई हैरान रे बेटा।। टेक ।।

यह मस्जिद नहीं शिवाला,
इसका तो है ढंग निराला,
ऊंची बुर्जी वाला किसका मकान रे बेटा,
मैं इसे देखकर हो गई हैरान रे बेटा।।1।।

मैं जब-जब छत पर आती,
इसे देखकर के दुख पाती,
तुझे पूछना चाहती कर दे बयान रे बेटा,
मैं इसे देखकर हो गई हैरान रे बेटा ।।2।।

यह कारण है मेरे रोने का,
तुझसे ना यह बंद होने का,
इसे खोने का पास तेरे सामान रे बेटा,
मैं इसे देखकर हो गई हैरान रे बेटा ।।3।।

बता दे इसका हाल तमाम,
आज रोती माता को थाम,
यदि है शोभाराम तुझे पहचान रे बेटा,
इसे देखकर हो गई हैरान रे बेटा।।4।।