साधक बन कर करो साधना, अमृत का भण्डार मिलेगा।

0
74

साधक बन कर करो साधना, अमृत का भण्डार मिलेगा।

साधक बन कर करो साधना,
अमृत का भण्डार मिलेगा।
मानव जीवन सफल बनेगा,
परमेश्वर का प्यार मिलेगा
साधक बन कर करो साधना अमृत…….

सत्य अहिंसा को अपनाना,
ब्रह्मचर्य को धारण करना।
चोरी तजना, लोभ त्यागना,
अपने दोष निवारण करना।

परम प्रभु के पावन पथ पर,
बढ़ने का अधिकार मिलेगा।
साधक बन कर करो साधना,
अमृत शौच तथा सन्तोष संवारें,
तन का चोला मन का दर्पण।

तप, स्वाध्याय निरन्तर होवे,
ईश्वर के प्रति आत्म समर्पण।
यम नियमों का पालन करिए,
भक्ति को आधार मिलेगा।
साधक बन कर करो साधना, अमृत………….

आसन, प्राणायाम के द्वारा
स्वस्थ निडर बलवान बनोगे।
करके प्रत्याहार, धारणा,
योगनिष्ठ इन्सान बनोगे।
अन्तःकरण पवित्र बनेगा,
शुद्ध सरल व्यवहार मिलेगा
साधक बन कर करो साधना, अमृत……

लीन हुए जब ध्यान लगाकर,
प्रभु द्वार तक आ जाओगे।
लगी समाधि, मिली सफलता,
परम तत्त्व को पा जाओगे।
करो’ पथिक’ अष्टांग योग,
फिर समय न बारम्बार मिलेगा।
साधक बन कर करो साधना, अमृत…….