सड़क नहर ट्यूबैल बांध इन्जिन मोटर विमान बने।

0
31

सड़क नहर ट्यूबैल बांध इन्जिन मोटर विमान बने।

सड़क नहर ट्यूबैल बांध
इन्जिन मोटर विमान बने।
यह सब कुछ बेकार हैं
तब तक जब तक ना इन्सान बने । । टेक ।।

उन्नतिशील देश नहीं होता
टैंक तोप विमानों से।
उन्नतिशील देश नहीं होता
धन से भरे खजानों से।
उन्नतिशील देश नहीं होता
अस्त्र शस्त्र निर्माणो से।

उन्नतिशील देश होता है
उन्नतिशील जवानों से।
देश को स्वर्ग बनाने की
नित्य नई नई यहां प्लान बने ।।1।॥

एक कमरे के अन्दर
कीमती मखमली गद्दे बिछवा दो।
हीरे मोती जवाहरात की
लड़ियें उसमें लटका दो।।

चारों तरफ कुर्सी मूढ़े
एक मेज बीच में रखवा दो।
गधे को सजा धजा करके
फिर उसे कमरे में पहुँचा दो।।
आप कहो क्या इतना करने
पर वह गधा श्रीमान बने ।।2।।

भोजन का सम्बन्ध है
मन से मन भोजन से बनता है।।
शुद्ध भोजन से शुद्ध हो
मन दूषित भोजन मन हनता है।

अण्डे मछलियों की उपज
बढ़ाकर कहें बड़ी प्रसन्नता है।
अभक्ष पदार्थ भक्षण कराना
देश के साथ कृतघ्नता है।।
मदिरा मास कोटोजम
खाकर आज मनुष्य शैतान बनें।।3।।

पश्चिमी भेष भाषा ने यहाँ
पर नींव पशुता की डाली।
दुखों का सामान बनी
यहां दूषित शिक्षा प्रणाली ।।

भुखमरी और बेरोजारी
बढ़ती जा रही कंगाली।
फिर भी कहें हम देश
बनाना चाहते हैं समृद्धशाली ।।
शोभाराम स्टेज पै देने
को नित नये व्याख्यान बनें।।4।।