सच्चिदानन्द सोम प्रभु के कार्य बड़े महिमामय

0
13

सच्चिदानन्द सोम प्रभु के कार्य बड़े महिमामय

सच्चिदानन्द सोम प्रभु के
कार्य बड़े महिमामय
मिलता है इस विश्व को आश्रय
चहुं दिशी उसकी कृपा है
अतिशय
सच्चिदानन्द सोम प्रभु के
कार्य बड़े महिमामय

सूर्य के चारों ओर धरा को
दो नियमों में सतत् घुमाया
मुख से वाणी का उच्चारण
नियमानुसार ऋतमय बनाया
अनन्त महिमामय तव प्रत्यय
यह अनुपम संसार बनाया
सच्चिदानन्द सोम प्रभु के
कार्य बड़े महिमामय

ऐसी विशेषताएँ हैं अनगिन
परिगणित हम पर है उपकार
बार-बार नतमस्तक होकर
दर्शाते नित्य प्रेमोद्गार
कैसी अद्भुत लीला तुम्हारी
कैसा अद्भुत रचा है सन्सार
सच्चिदानन्द सोम प्रभु के
कार्य बड़े महिमामय

मुग्ध हुए हम हर महिमा पर
मिले अनगिनत तेरे उपहार
आत्मसूर्य प्रभु करो प्रकाशित
पाप दुरित का करें प्रतिकार
तव चरणों में यह है अनुनय
क्यों ना सुनेगा पालनहार
सच्चिदानन्द सोम प्रभु के
कार्य बड़े महिमामय
मिलता है इस विश्व को आश्रय
चहुं दिशी उसकी कृपा है
अतिशय