सबका रखवाला दिल में बसा ले।

0
9

सबका रखवाला दिल में बसा ले।

(तर्ज – सुख के सब साथी दुःख में न कोई)

सबका रखवाला दिल में बसा ले।
वह महान् शक्तिमान् बड़ा प्यारा अपना बना ले।
सबका रखवाला दिल में…………

१. जब जब तुझ पर संकट आया।
डर के मारे तू घबराया।
परिजन सारे दूर खड़े और कोई न डोर सम्भाले।
सबका रखवाला दिल में…….

२. जीवन नदिया बहती जाये।
रुकना इसको रास न आये।
सागर में मिल चैन मिले पर अपना आप छुपा ले।
सबका रखवाला दिल में……….

३. जिसने खोजा उसने पाया ।
बिन खोजे कुछ हाथ न आया।
पट अज्ञान का दूर हटा कर प्रभु के दर्शन पा ले।
सबका रखवाला दिल में……….

४. ऊबड़ खाबड़ टेढ़ी राहें।
पग दुर्बल कमज़ोर निगाहें।
‘पथिक’ ज़रा सा ध्यान लगा
और मन्जिल पास बुला ले।
सबका रखवाला दिल में……….