प्रभु तेरे हम हैं दिवाने

0
10

प्रभु तेरे हम हैं दिवाने

प्रभु तेरे हम हैं दिवाने,
इन्सान ये माने या न माने
गाये तेरे रहमत तराने,
दुनिया ये माने या न माने ।।

अन्तरा – तू पुजा है मेरा, मैं हूं पुजारी ।
तू दाता है मेरा, मैं तेरा भिखारी ।।
दर्शन करना, मन में ये ठाने ।
दुनिया ये माने या न माने ।।
प्रभु तेरे हम…।।

जपना ही तुझे, मेरी बन्दगी है ।
पाना ही तुझको मेरी जिन्दगी है ।।
तेरे-मेरे रिस्ते पुराने-२ दुनियां
ये माने या न माने ।। प्रभु तेरे हम…।।

नजरों में तू है, नजारों में तू है।
पतझड़ में तू है, बहारों में तू है ।।
तूने सुख के बाटें खजाने ।
दुनिया ये माने या न माने ।।
प्रभु तेरे हम…।।