प्रभु तेरा ओ३म् नाम सबका सहारा है।
प्रभु तेरा ओ३म् नाम
सबका सहारा है।
सारे ब्रह्माण्ड का
जीवन आधारा है।
सुखमय संसार बनाया,
वेदों का ज्ञान कराया।
तेरे ही द्वार आया,
प्रीतम प्रभु प्यारा है……।
तू है सुखों का दाता,
तू ही भवसागर त्राता।
भक्तों को पार लगाता,
मन का उजियारा है…..।
जग को रचाने वाला,
बिगड़ी बनाने वाला।
दुखड़े मिटाने वाला,
सखा तू हमारा है…..।
कण-कण में तू ही समाया,
सबमें है तेरी छाया।
किसी ने ना भेद पाया,
कैसा ये नजारा है…..










