प्रभु मुझे कर दो दया
प्रभु मुझे कर दो दया,
लूंगा हजारों जनम,
ध्यान में लगाऊँ मन, यह मेरी वचन ।।० ।।
अन्तरा – तूने मुझे दिया है भगवन,
तेरा करूणा की छाया,
मुझे जीवन मिल गया ।।
तोड़ पाये ना तेरा-मेरा लगन,
कोई दुनिया की माया,
सभी शक्ति मिलगया ।।
मन में तुझे जपता रहूँ,
तुमको सदा ध्याता रहूँ,
खुशियां लेके फिर आये मौसम,
प्रभु मुझे कर दो दया…।।
लूंगा हजारों जनम…।।१।।
ऐसे हुआ तेरा-मेरा मिलन,
जैसे फूलों से चमन
जैसे सूर्य से किरण ।
ऐसे करू चिन्तन,
गा के तेरा भजन,
बन जाये मधुवन,
जैसे फूलों में सुगन्ध ।।
जिह्वा में तेरा नाम रहे,
तुझमें सदा ध्यान रहे दिल
में रहे तेरी श्रद्धा सुमन…।।
प्रभु मुझे करदो दया…।।
ध्यान में लगायें मन…।।










