प्रभु को याद कर बन्दे वही सबसे प्यारा है।

0
121

भक्ति

प्रभु को याद कर बन्दे
वही सबसे प्यारा है।
वही है पूज्य हम सबका
वही सबका सहारा है।।1।।
प्रभु को याद कर बन्दे वहीं………..

उसी का भजन रखने से
दुःखों से पार होगा तू।
वही मंजिल वही साहिल,
वही सबका किनारा है।।2।।
प्रभु को याद कर बन्दे वही……….

अकेला ही वह सब के काम
पूरे कर रहा देखो।
छुपा बैठा वह सबमें है
मगर सबसे न्यारा है।।3।।
प्रभु को याद कर बन्दे वही ….

उसी की ज्योति से रोशन है
सूर्य, चन्द्र और तारे।
बरसते बादलों में भी
उसी का ही नजारा है। ।।4।।
प्रभु को याद कर बन्दे वही……..

सुबह और शाम दिन और रात,
हरदम नाम ले उसका।
करें प्रणाम सब मिलकर,
वही दाता हमारा है।।5।।
प्रभु को याद कर बन्दे वही…….

समय जब बीत जाता है
कहाँ फिर हाथ आता है।
पकड़ अब भी शरण उसकी,
वही दुःख भंजनहारा है।।6।।
प्रभु को याद कर बन्दे वही……..

है उसका ओम् ही शुभनाम,
जिसका गीत गाया है।
भजो मन ध्यान से निशदिन,
यही सबने पुकारा है। ।।7।।
प्रभु को याद कर बन्दे वही…….