पिता माता है मेरे प्यासे

0
15

पिता माता है मेरे प्यासे

पिता माता है मेरे प्यासे,
उन्हें पानी पिला देना।
किया है प्यास ने व्याकुल,
पिला पानी जिला देना ।।१।।

न पीलें जब तलक पानी,
हे राजन् ! मौन रह जाना।
मेरे पर ऋण है सेवा का,
श्रवण बनकर चुका देना ।।२।।

मेरी जब चल पड़े चर्चा,
बिना संकोच के हे राजन् !
मेरी मृत्यु की फिर सारी,
घटी घटना सुना देना ।।३।।

करें इच्छा मेरे मिलने की,
इतना कष्ट कर देना।
किसी साधन व रीति से,
उन्हें यहां तक पहुंचा देना।।४।।

सम्भव है कि मिलके ही,
हम तीनों प्राण दे देवें।
तो हम तीनों की हे राजन्,
चिता साझी बना देना। ।५ ।।