परमेश्वर के गुण गाने से, खुशियों की वर्षा होती है।

0
189

शिक्षा

परमेश्वर के गुण गाने से,
खुशियों की वर्षा होती है।
मन में छल कपट मिटाने से,
खुशियों की वर्षा होती है।।

दिन-रात संवारते रहते हो तुम,
अपने बिगड़े काम सदा।
औरों की बिगड़ी बनाने से,
खुशियों की वर्षा होती है।।
परमेश्वर के गुण गाने से……….

सुखियों से तो बातें करते हो,
दुःखियों से भी बातें किया करो।
दुःखियों से बातें करने से,
खुशियों की वर्षा होती है।।
परमेश्वर के गुण गाने से……

धन जोड़-जोड़ कर रखने से,
सौ चिन्ताएँ उत्पन्न होती है।
धन को शुभ काम में लाने से,
खुशियों की वर्षा होती है।।
परमेश्वर के गुण गाने से………

निर्धन की सेवा करने से,
बल-बुद्धि आयु बढ़ती है।
सत्संग में सदा ही जाने से,
खुशियों की वर्षा होती है।।
परमेश्वर के गुण गाने से…….

सुविचार

जो सदा नम्र, सुशील, विद्वान और गरीबों की सेवा करता है उसकी आयु, विद्या, कीर्ति और बल-ये चार सदा ही बढ़ते हैं।