परम दयालु हे दु:खभंजन, करता हूँ मैं शत शत वन्दन

0
59

परम दयालु !!
हे दु:खभंजन !!
करता हूँ मैं
शत शत वन्दन
कष्ट हरो
दया करो
परम दयालु !!
हे दु:खभंजन !!

जो भी पास तुम्हारे बैठा
वो हर दु:ख से छूट गया
और जिसने ना चाहा तुमको
उससे हर सुख रूठ गया
पास तुम्हारे आ बैठा हूँ
पूज्य पिता तुम
मैं बेटा हूँ
ध्यान धरो
दया करो
परम दयालु !!
हे दु:खभंजन !!

किस को क्या कब
कितना चाहिए
तुमसे बेहतर कौन जानता
ठीक समय पर सब देते तुम
पर श्रद्धा रख कौन मानता
पर मुझको पूरी आशा है
बस दर्शन की अभिलाषा है
लाज रखो
दया कर
परम दयालु !!
हे दु:खभंजन !!

मुझको सच्ची राह दिखा दो
मानव जीवन सफल बना दो
रोता आया था इस जग में
फिर ना रोऊँ ऐसा हँसा दो
आस में तुम
विश्वास में तुम हो
जीवन की हर साँस में तुम हो
पाप हरो
दया करो
परम दयालु !!
हे दु:खभंजन !!
करता हूँ मैं
शत शत वन्दन
कष्ट हरो
दया करो