पहलगाम में गोली चलाके कर दिया नर संहार सुनो।

0
12

पहलगाम में नरसंहार” गाना (कविता)

पहलगाम में गोली चलाके कर दिया नर संहार सुनो।

पहलगाम में गोली चलाके
कर दिया नर संहार सुनो।
आंतकियों को नहीं छोडेंगे
कह रही मोदी सरकार सुनो।। टेक।।

घूमने के लिए गये थे वो
भारत मां के लाल वहाँ।
निर्दोषों से धर्म पूछकर
मारने लगे चण्डाल वहाँ।।
कर दिया बुरा हाल वहां
हो रही थी चीख पुकार सुनो।।1।।

हिन्दू मुस्लिम पूछ पूछ कर
मारी गोली सरे आम वहाँ।
आज तलक ना हुआ कहीं पर
ऐसा जघन्य काम वहाँ।
निर्दोषी मारे तमाम वहां
था ऐसा क्रूर व्यवहार सुनो।।2।।

किसी का पति किसी का बेटा
किसी का खो दिया भाई।
पत्नी लाश के पास रो रही
ना करी कोई सुनवाई ।
मारो मुझे आवाज लगाई,
मेरे लिये सूना संसार सुनो।।3।।

जैसा कर्म किया है वैसा
फल मिलेगा जरूर वहाँ ।
घाती पाकिस्तान देश का
मिटा देंगे गरूर वहाँ ।
आतंकी ढूंढो जरूर वहाँ
चुन-२ गोली दो मार सुनो।।4।।

मोदी जी विदेश का दौरा
बीच में छोड आये हैं ।
सख्त से सख्त लेंगे बदला
पी. एम यूं फरमाये हैं ।
हरिसिंह आंसू बहाये हैं
देश के सब नरनार सुनो।।5।।