ओ३म् नाम-ओ३म् नाम-ओ३म् नाम जपना।
ओ३म् नाम-ओ३म् नाम-
ओ३म् नाम जपना।
ओ३म् के ही नाम से जीवन संवारना-
जीवन संवारना………
१. ओ३म् के ही गुण गाया कर,
करले सुबह शाम सन्ध्या हवन।
हवन से हो शुद्ध कण-कण,
सन्ध्या से हो पवित्र मन।
सबसे उत्तम ओ३म् का जाप,
करना पड़ेगा अपने आप
ओ३म् का ही जाप कर हरदम,
ओ३म् के ही जाप से जीवन संवारना….
२. जोड़ के तूने माया धरी,
माया से तिजोरी भरी।
नेकी नहीं बस पाप किया,
प्रभु को ना याद किया।
छोड़ दे ये सब पाप कर्म,
शुद्ध बना ले तँ जीवन।
बुरे कर्मों में तू न जीवन बिताना-
जीवन बिताना।
३. कण-कण में ओ३म् समाया,
किसी ने न भेद पाया।
कैसा है ये अजब नजारा,
ओ३म् ही सबका सहारा।
जग को रचाने वाला ओ३म् ही ओ३म्,
दुखड़े मिटाने वाला
ओ३म् ही ओ३म् कभी बन्दे
ओ३म् को तू अलग ना समझना…










