ओ३म् जपा करो

0
234

ओ३म् जपा करो

ओ३म् जपा करो
सहारा मिल ही जाएगा
मन्त्र ये महान् है
ध्यान तो धरो
किनारा मिल ही जाएगा
ओ३म् जपा करो

क्यों भटक रहे यहाँ
किसके वास्ते
कौन है यहाँ तुम्हारा
क्या तलाश है
मुख पे ये सवाल है
कुछ जवाब दो
इशारा फिर न आएगा
ओ३म् जपा करो

कैसे बात बात में
ढ़ल गई उमर
वक्त वो न हाथ आए
जो गया गुजर
देर हो गयी मगर
फिक्र ना करो
तुम्हारा दर्द जाएगा
ओ३म् जपा करो

मन है मीन जान ले
मोह जाल है
साँस है सुखों की आशा
सर पे काल है
जन्म ये अमोल है
देर ना करो
दुबारा फिर न आएगा
ओ३म् जपा करो

प्रेम के बहाव में
तैरते रहो
जीव – जीव में
प्रभु को देखते रहो
धर्म की डगर धरो
डर सभी तजो
सितारा जगमगायेगा
ओ३म् जपा करो
सहारा मिल ही जाएगा
मन्त्र ये महान् है
ध्यान तो धरो
किनारा मिल ही जाएगा
इशारा फिर न आएगा
तुम्हारा दर्द जाएगा
सितारा जगमगायेगा