नील गगन के नीचे तुम सब मिलकर गाओ।

0
60

नील गगन के नीचे तुम सब मिलकर गाओ।

नील गगन के नीचे,
तुम सब मिलकर गाओ।
देश की खातिर जान भी देने
से 5 मत घबराओ आओ।
इसके अर्पण तन-मन-धन,
सब कुछ अपना लुटाओ ।। १ ।।

भारत के तुम वीर सिपाही,
आगे बढ़ते जाओ।
देश के शत्रु देश के द्रोही,
सबको मार भगाओ ।। २ ।।

अपनी प्यारी आजादी को,
हम आंच न आने देंगे।
अपने प्यारे भारत को सब,
मिलकर सफल बनाओ ।। ३ ।।

अन्धकार के घेरे में,
लाखों इन्सान फंसे हैं।
ज्ञान का दीप जलाकर के तुम,
सबको राह दिखाओ ।। ४ ।।