नमस्ते निराकार निर्गुण निरुपम्
नमस्ते निराकार निर्गुण निरुपम्,
नमस्ते शिवम् सत्य सुन्दर स्वरूपम्।
नमस्ते अगोचर अगम ओज दायक,
नमस्ते निरंजन निगम नीति नायक ।।
नमस्ते महेश्वर महा मोक्ष दाता,
नमस्ते विभू विश्व व्यापि विधाता।
नमस्ते सदा सच्चिदानन्द स्वामी,
नमस्ते नियन्ता भवानी नमामी ।।
सर्व प्रकाश सर्व व्याप्त
आनन्द कन्द गुण धाम
प्रभु कल्याण करो सुख की वर्षा
हम पर कर आठो याम प्रभु










