नाम प्रभु का जप ले रे बन्दे, जीवन रह गया थोड़ा रे

0
233

नाम प्रभु का जप ले रे बन्दे, जीवन रह गया थोड़ा रे

नाम प्रभु का जप ले रे बन्दे
जीवन रह गया थोड़ा रे
सरपट सरपट भागा जाये
ये है समय का घोड़ा रे

काम आज का कल पे जो छोड़े
वो कल भी ना पाता है
पछताये फिर लाख बाद में
बीता वक्त न आता है
हाथ में उसके कुछ भी ना आता
मृग तृष्णा में जो दौड़ा रे
सरपट सरपट भागा जाये
ये है समय का घोड़ा रे

नाम कमाना बड़ा कठिन है
नाम गँवाना है आसान
नहीं किसी की बद्-दुआ लेना
गलत करो ना कोई काम
याद करे जग जिस में खुद को
सत्कर्मों से जोड़ा है
सरपट सरपट भागा जाये
ये है समय का घोड़ा रे

नाम प्रभु का जप ले रे बन्दे
जीवन रह गया थोड़ा रे
सरपट सरपट भागा जाये
ये है समय का घोड़ा रे