नाम का झगड़ा रूप का झगड़ा स्थान का झगड़ा है।
नाम का झगड़ा रूप का
झगड़ा स्थान का झगड़ा है।
भक्त कहाने वालों में
भगवान् का झगड़ा है।
ईश्वर अल्ला राम गॉड
शब्दों पर ये लड़ते हैं।
बाहर के चिह्नों को लेकर
लोग झगड़ पड़ते हैं।
दीन पन्थ मत मज़हब और
ईमान का झगड़ा है।
भक्त कहाने वालों में………
इकलौता बेटा भेजे या
पैग़म्बर भिजवाये ।
या ईश्वर ख़ुद ही लेकर
अवतार यहाँ पर आये।
ईश्वर के इलहाम ग्रन्थ
फ़रमान का झगड़ा है।
भक्त कहाने वालों में……..
कहे क्षीर सागर में यह
कैलाश पे वह कहता है।
कोई कहे बैकुण्ठ धाम में
जगत्पती रहता है।










