नहीं चाहिए दिल दुखाना किसी का

0
193

शिक्षा

नहीं चाहिए दिल दुखाना किसी का,
सदा न रहा है, सदा न रहेगा,
यह जमाना किसी का,

आवेगा बुलावा तो जाना पड़ेगा,
सिर उसके आगे झुकाना पड़ेगा,
वहाँ न चला है, वहाँ न चलेगा,
बहाना किसी का
नहीं चाहिए दिल दुखाना किसी का

पहले तुम अपने आपको सम्भालो,
हक नहीं है औरों की बुराई निकालो,
बुरा जग में है बुरा, बुरा जग में है बुरा,
बताना किसी का
नहीं चाहिए दिल दुःखाना किसी का,

दौलत तुम्हारी साथ नहीं जायेगी,
शौहरत तुम्हारी भी यहीं रह जायेगी,
साथ नहीं जाता है साथ नहीं जायेगा,
खजाना किसी का।
नहीं चाहिए दिल दुखाना किसी का

बचपन गया जवानी भी जायेगी,
बुढ़ापे में याद किये कर्मों की आयेगी,
काम नहीं आता है, काम नहीं आयेगा,
पछताना किसी का
नहीं चाहिए दिल दुखाना किसी का

प्रभु का भजन कर जीवन सुधार ले,
जिन्दगी के पथ को शुभ कर्मों में बुहार ले,
काम आये नेक राह, काम आये नेक राह,
चलाना किसी का
नहीं चाहिए दिल दुखाना किसी का