मेरे राम के गीत गा के तो देखो

0
14

मेरे राम के गीत गा के तो देखो

मेरे राम के गीत गा के तो देखो,
रामायण से सीखो,
सिखाके तो देखो।

मेरे राम थे रोज वेदों को पढ़ते,
सुबह शाम संध्या भजन यज्ञ करते।
यह वेदों की आज्ञा निभाके तो देखो।।
मेरे राम के…

पितु मात आज्ञा को दिल में बिठाया,
वर्ष चौदह वनवास हंस के निभाया।
यह आदर्श ऊँचा बना के तो देखो।।
मेरे राम के …

ऋषियों की सेवा में तन-मन लगाया,
तपस्वी सा जीवन धर्म को निभाया।
धर्म पर चलो और चला के तो देखो।।
मेरे राम के…

सीता को रावण उठा लंका लाया,
श्री राम सीता ने कष्टों को पाया।
जंगलों में सेना बनाके तो देखो।।
मेरे राम के…

लड़े थे लड़ाई और रावण भी हारा,
सुपात्रों की रक्षा कुपात्रों को मारा।
दुष्टों के छक्के छुड़ाके तो देखो।।
मेरे राम के…

थे रक्षक प्रजा के, प्रजा के पुजारी,
प्रतिज्ञा के पक्के और थे न्यायकारी
जनता को न्याय दिलाके तो देखो।।
मेरे राम के …

बने प्रेमी हम राम के भक्त सारे,
रामायण से सीखे बने अच्छे सारे।
अच्छाई को घर-घर पहुंचा के तो देखो।।
मेरे राम के…