मेरा बिछौना ओढ़ना हो पवित्र परमेश्वर।

0
90

मेरा बिछौना ओढ़ना हो
पवित्र परमेश्वर।
मेरा बैठना दौड़ना हो
पवित्र पमेश्वर…….

विजय कृपा अपनी करना
हम सब पर परमेश्वर।
हों पवित्र मेरे पड़ोसियों के
घर भी परमेश्वर।
सबका बिछौना ओढ़ना हो
पवित्र परमेश्वर………..

मेरे विचारों में भी
ईश्वर दोष कभी न आए।
मेरे घर में अनुचित धन का
कोष कभी न आए।
मेरा कमाना जोड़ना हो
पवित्र परमेश्वर…….

मेरी वाणी में क्रोध की
तड़क-भड़क कभी न आए।
मेरी कथनी और करणी में
फर्क कभी न आए।
मेरा तोलना बोलना हो
पवित्र परमेश्वर…….

बुरे भाव पैदा करने वाला,
हर साधन छुड़ा रहे।
सत्संग से तो जुड़े हमेशा,
कुसंग से मन मुड़ा रहे ॥
मेरा यज्ञ, उपासना हो
पवित्र परमेश्वर……