मांगू भगवान दो मुझे सद्ज्ञान दो

0
7

मांगू भगवान दो मुझे सद्ज्ञान दो

मांगू भगवान दो मुझे सद्ज्ञान दो
मैं हूं तेरा मेरा कर कल्याण दो
पांच ठगों ने मेरा जीवन बुरी तरह से घेरा
कोई नहीं साथी हिमाती तू है सहारा मेरा
अंधेरा अविद्या का है उगा भान दो, मुझे…।।1।।

धारा में डोले नैया, बल्ली न पास खिवैया
दूर है किनारा सहारा लगा दो बन के सहैया
बचैया प्राणों के तुम्हीं बचा प्राण दो।।2।।

राजा महाराजा चाहे कितना भी रौब जमायें
रौब में न आऊं ना झुकाऊं सिर कहीं तेरे सिवाय
घबराये ना प्राण मेरा स्वाभिमान दो।।3।।

संकट से ना घबराऊं, दुखियों का दुख मिटाऊं
ऐसी दो मुझमें शक्ति भक्तिमय जीवन पाऊं गाऊं
शोभाराम तेरा गुणगान दो।।4।।