मांग बन्दे मांग उस भगवान् से
मांग बन्दे मांग उस भगवान् से,
क्या मिलेगा मांग कर इनसान से॥
मांग बंदे मांग तू भगवान से…..
१. मिल गया जो जिन्दगी की राह में,
सबको दाता न समझ अज्ञान से।
मांग बंदे मांग तू भगवान से…..
२. है वही सारे जमाने का पिता,
उसका ही दामन पकड़ जी जान से।
मांग बंदे मांग तू भगवान से…..
३. ले बना साथी साखाओं का सखा,
फिर तुझे डर खोफ क्या तूफान से।
मांग बंदे मांग तू भगवान से…..
४. देख ले घर में ही बैठा है कोई,
मिल जरा एक बार उस मेहमान से।
मांग बंदे मांग तू भगवान से…..
५. तब कहो श्रीमान् बैठोगे कहाँ,
भर लिया किश्ती को जब सामान से।
मांग बंदे मांग तू भगवान से…..
६. तज सुपथ को क्यों कुपथ पर चल पड़ा,
हो गई गलती ‘पथिक’ नादान से।
मांग बंदे मांग तू भगवान से…..










