मैं बहन तेरी, तू भैया है मेरा

0
12

मैं बहन तेरी, तू भैया है मेरा

मैं बहन तेरी, तू भैया है मेरा,
टीका करूंगी मैं तेरा।
आज है रक्षाबन्धन का त्यौहार,
भाई बहन का प्यार ॥
मैं बहन तेरी, तू भैया है मेरा,
टीका करूंगी मैं तेरा ॥
आखिर को मैं बहन हूं तेरी,
लाज का रखवाला तू मेरी।
ये राखी के तार सलौने,
समझ ना इनको जादू टोने ॥
हर एक तार इनमें खुशियाँ है देरा ॥1॥
टीका करूंगी

तेरे सिवा और क्या है मुझको
मेरी उम्र भी लगजाये तुझको
नहीं मांगती चाँदी सोना
कभी बहन से जुदा न होना॥
दिखलाते रहना चन्दा सा चेहरा ॥2॥
टीका करूंगी

भैया साल में ये दिन आता है,
बहन की खुशियों को लाता है।
हरएक बहन के हो एक भाई,
प्रभु करे यह मन की चाही॥
हो जाये दिल का दूर अन्धेरा ॥3॥
टीका करूंगी

आती है श्रावण की पूर्णिमा,
बहन के पूरे करने अरम
कर्मठ दीपक है तू कल का,
रोशन नाम मेरे बाबुल का ॥
बंधता रहे सर इज्जत का सेहरा॥4॥
टीका करूंगी