महर्षि दयानंद सरस्वती जी की जयंती का आयोजन : वाराणसी

0
45

महर्षि दयानन्द सरस्वती द्विशतोत्तर जयंती समारोह 2026

(Arya Samaj Dayanand Saraswati 2026 Celebration – Varanasi)

वेद एवं सनातन वैदिक धर्म के यथार्थ प्रवक्ता, ‘वेदों की ओर लौटो’ के महान उद्घोषक, स्वराज के प्रथम मंत्रद्रष्टा, महान गौ रक्षक, समतामूलक समाज के पुनर्प्रवर्तक एवं 19वीं सदी के भारतीय नवजागरण के पुरोधा

आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानन्द सरस्वती जी की

द्विशतोत्तर जयंती (201वीं जयंती उत्सव वर्ष)

(फा. कृ. दशमी, वि. सं. 1881 | 12 फरवरी 1825 ई.)


वाराणसी में भव्य यज्ञ एवं प्रसाद वितरण समारोह

महर्षि दयानन्द सरस्वती जी की जयंती के पावन उपलक्ष्य में वैदिक यज्ञ, वेद मंत्रोच्चार एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है।

📅 दिनांक: 12 फरवरी 2026, गुरुवार
(फा. कृ. दशमी, वि. सं. 1882)
समय: दोपहर 12:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक
📍 स्थान: सिगरा, आई.पी. मॉल के सामने, निकट शास्त्री पार्क, वाराणसी

👥 आयोजक: जिला आर्य प्रतिनिधि सभा, वाराणसी
🤝 सौजन्य से: आर्य समाज लल्लापुरा एवं आर्य समाज भोजूबीर


महर्षि दयानन्द सरस्वती: विश्वऋषि एवं राष्ट्रीय ऋषि

भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने महर्षि दयानन्द सरस्वती जी की 200वीं जयंती के शुभारम्भ अवसर पर उनके जन्मोत्सव को दो वर्षों तक मनाने का आह्वान किया।

“महर्षि दयानन्द सरस्वती ‘विश्वऋषि’ के साथ-साथ ‘राष्ट्रीय ऋषि’ थे, जिन्होंने भारतीय संस्कृति के गौरव को पुनः स्थापित किया। उन्होंने उस समय वेदों का मार्ग दिखाया जब भारतीय समाज अपनी जड़ों से दूर हो रहा था।”
— प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा —

“स्वामी दयानन्द महाभारत के बाद के युग में सबसे महान योगी, वेदज्ञानी, ईश्वरभक्त और समाज सुधारक थे। उन्होंने ‘वेदों की ओर लौटो’ का नारा देकर समाज में नई चेतना जागृत की तथा छुआछूत और ऊँच-नीच के भेदभाव को समाप्त करने का कार्य किया।”
— मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ


आप सपरिवार आमंत्रित हैं

समस्त आर्य बंधुओं, मातृशक्ति एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर यज्ञ में सहभागिता करें एवं महर्षि दयानन्द जी के आदर्शों से प्रेरणा प्राप्त करें।


आयोजक

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा, वाराणसी


🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶