लड़ने वाले हजारों को बेहाल कर गया।

0
55

लड़ने वाले हजारों को बेहाल कर गया।

लड़ने वाले हजारों को
बेहाल कर गया।
वो ऋषि था अकेला
जो कमाल कर गया।

ऋषि अलबेला कि हर दुःख झेला,
विरोधियों से खेला अकेला।
जिसने बाइबिल की सारी
पोल खोली थी और कुरों की भी
कैसी बीण बोली थी।
‘पथिक’ गपोड़े-पुराणों की
पड़ताल कर गया-वो ऋषि….।

चाहता था लाना समय
वो पुराना कि स्वर्ग बनाना जमाना।
पर अविद्या ने सबको आन घेरा था,
सब दिशाओं में छाया घोर अन्धेरा था।
बन गया शमा-बन गया शमा उजाला
बेमिसाल कर गया वो ऋषि…..।

कहीं पे ईसाई कहीं गिरजाई,
कुछ अपने ही भाई कसाई।
सब दुकानें सजाए यहाँ बैठे थे,
लूट भारी मचाए यहाँ बैठे थे।
पाखण्डियों की दुकानों पर
हड़ताल कर गया वो ऋषि….।