कौन तुझे मन ये समझाये

0
34

कौन तुझे मन ये समझाये

कौन तुझे मन ये समझाये
जिसके पीछे भाग रहा तू
है वह चलते फिरते साये
कौन तुझे मन ये समझाये

कितना बड़ा परिवार है तेरा
ये बहना ये भाई
ये हैं तेरे बेटी बेटे
ये बाबा माई
पर ये सारे रिश्ते यहीं के
साथ न कोई जाये
कौन तुझे मन ये समझाये

मतलब का सब गोरखधन्धा
मतलब का जग सारा
मतलब से है प्यार सभी का
मतलब सब को प्यारा
मतलब निकला तो हो जाये
अपने सभी पराये
कौन तुझे मन ये समझाये

तेरा मिलना हरी से हो पर (1)
तेरी अहं है बाधा
उसको कोई साध रहे ना
जिसने खुद को साधा
सब कुछ खो के, उसका हो के
अपने आप उपाय
कौन तुझे मन ये समझाये

कौन तुझे मन ये समझाये
जिसके पीछे भाग रहा तू
है वह चलते फिरते साये
कौन तुझे मन ये समझाये