करुणा सागर तुमको पाकर

0
5

करुणा सागर !!!
तुमको पाकर
तरूँ भवसागर
ऐसी कृपा कर दो
जीवन धन !!
ऐसी कृपा कर दो

मैं हूँ प्यासी
तुम निर्झर हो
मैं चातक
तुम स्वाति बूँद हो
तुमको पाकर प्यास बुझा कर
तरूँ भवसागर
ऐसी कृपा कर दो

जीवन धन !!
ऐसी कृपा कर दो
करुणा सागर !!!
तुमको पाकर
तरूँ भवसागर
ऐसी कृपा कर दो
राग द्वेष से
मैला है ये तन
तुम तो प्रभु जी
गंगा हो पावन
तुम में नहा कर
पाप धुला कर
तरूँ भवसागर
ऐसी कृपा कर दो
जीवन धन !!
ऐसी कृपा कर दो
करुणा सागर !!!
तुमको पाकर
तरूँ भवसागर
ऐसी कृपा कर दो

चित्त में फैला
है अँधियारा
ज्ञान के सूरज तुम हो
तुम्हारा सहारा
किरणों को पाकर
अँधेरा मिटा कर
करो भवसागर
ऐसी कृपा कर दो
जीवन धन !!
ऐसी कृपा कर दो
करुणा सागर !!!
तुमको पाकर
तरूँ भवसागर
ऐसी कृपा कर दो
जीवन धन !!
ऐसी कृपा कर दो

स्वर :- पतञ्जलि हरिद्वार परिवार – पूज्य स्वामी रामदेव जी के सान्निध्य में