करो रक्षा विपत्ति से, न ऐसी प्रार्थना मेरी
करो रक्षा विपत्ति से,
न ऐसी प्रार्थना मेरी
विपत से भय नहीं पाऊँ,
प्रभु यह प्रार्थना मेरी
मिले दुःख-ताप में शान्ति,
न ऐसी प्रार्थना मेरी
सभी दुःख से विजय पाऊँ,
प्रभु यह प्रार्थना मेरी
मदद पर कोई आ जाए,
न ऐसी प्रार्थना मेरी
न टूटे आत्मबल डोरी,
प्रभु यह प्रार्थना मेरी
उठा ले भार तू मेरा,
न ऐसी प्रार्थना मेरी
समर्थ बनूँ उठाने में,
यही बस प्रार्थना मेरी
बढे धन धान्य परिवारा,
न ऐसी प्रार्थना मेरी
रहूँ सम-भाव सन्तोषी,
प्रभु यह प्रार्थना मेरी
मिले सब मन्त्र तन्त्र आदि,
न ऐसी प्रार्थना मेरी
खिले भक्ति से शक्ति वो,
प्रभु यह प्रार्थना मेरी
सुखी दिन में भजूँ तुझको,
दुखी अन्धेरी रातों में
न आवे तुझ प्रति शंका,
प्रभु यह प्रार्थना मेरी
करो रक्षा विपत्ति से,
न ऐसी प्रार्थना मेरी
विपत से भय नहीं पाऊँ,
प्रभु यह प्रार्थना मेरी
करो रक्षा विपत्ति से,
न ऐसी प्रार्थना मेरी
विपत से भय नहीं पाऊँ,
प्रभु यह प्रार्थना मेरी










