करले पूजा ओ३म् नाम की,
हर ले पीड़ा रोम रोम की।
पैसा लगे न घेला,
भज ओ३म् नाम अलबेला ।।
जप ओ३म् नाम…..
देख के दुनियां बाग सुहाना,
मोह माया में मत पड़ जाना।
पड़ेगा अन्त झमेला,
भज ओ३म् नाम अलबेला ।।
जप ओ३म् नाम….
आयेगी जब मौत बुलाने,
रोयेंगे सब बैठ सिराहने ।
उड़ेगा हंस अकेला,
भज ओ३म् नाम अलबेला ।।
जप ओ३म् नाम……..
भोगेंगे सब अपनी करनी,
कर्म निमित्त देह होगी धरनी।
चाहे गुरु चाहे चेला,
भज ओ३म् नाम अलबेला ।।
जप ओ३म् नाम……..










