करम खोटे, तो ईश्वर के भजन गाने से क्या होगा
करम खोटे, तो ईश्वर के
भजन गाने से क्या होगा
किया परहेज ना कुछ भी,
दवा खाने से क्या होगा
समय पर एक ही ठोकर,
बदल देती है जीवन को
जो ठोकर से भी ना समझे
तो समझाने से क्या होगा
किया परहेज ना कुछ भी
दवा खाने से क्या होगा
करम खोटे तो ईश्वर के
भजन गाने से क्या होगा
समय बीता हुआ हरगिज
कभी ना हाथ आयेगा
लिया चुग खेत चिड़ियों ने
तो पछताने से क्या होगा
किया परहेज ना कुछ भी
दवा खाने से क्या होगा
करम खोटे तो ईश्वर के
भजन गाने से क्या होगा










