कर ले प्रभु से प्यार ओ बन्दया !!
कर ले प्रभु से प्यार
ओ बन्दया !!
कर ले प्रभु से प्यार
सिमर ओ३म् का नाम
ओ बन्दया !!
भज ले ऽऽऽऽऽऽऽ
भज ले, तू ओमकार
ओ बन्दया !!
कर ले प्रभु से प्यार
कर ले प्रभु से प्यार
ओ बन्दया !!
सूर्य चन्द्रमा ऽऽऽऽऽऽऽ
सूर्य – चन्द्र अपनी कक्षा में
उसकी कर्म से घूमे
धरती हो, चाहे हो अम्बर
उसके कदम सब चूमे
वो तो सबका भाग्य-विधाता
वही है पालक, वही है दाता
सुर से कर शृंगार
ओ बन्दया !!
कर ले प्रभु से प्यार
ओ बन्दया !!
जीवन दाता ऽऽऽऽऽऽऽ
दिया है जीवन
दिया ये जनम
प्रभु का है उपकार
कोई मुसीबत
कोई कष्ट हो
करेंगे बेड़ापार
सुख-दु:ख वो जीवन में लाता
हम सबको जीना सिखलाता
प्रभु है मुक्ति का द्वार
ओ बन्दया !!
कर ले प्रभु से प्यार
स्वर :- श्रीमती डॉ सुकृति जी माथुर – सम्पर्क सूत्र :- 9999031265
प्रस्तुत भजन में साधक-व्यक्ति को आनन्द नहीं
आयेगा परन्तु आजकल के युवकों को थिरकन
वाले गीत पसन्द आते हैं उन्हें पसन्द आयेगा |










