कन्या गुरुकुल लोवां कलां में 91 वाँ जन्मदिवस समारोह

0
147

स्वं गरुवयां शांति आचार्य जी का 91वां जन्मदिन समारोह

सभी को सहर्ष सूचित किया जाता है कि आपके अपने प्रिय कन्या गुरुकुल लोवा कलां की प्रथम संचालिका, त्याग, तपस्या व सादगी की प्रतिमूर्ति, वैदिक पथानुगामिनी, परम विदुषी, प्रातः स्मरणीया, वन्दनीया, पूजनीया स्मृतिशेष गुरूवर्या शान्ति आचार्या जी का 91वाँ जन्मदिवस 04 अप्रैल 2024 तदनुसार चैत्र कृष्ण दशमी विक्रमी संवत् 2081 गुरूवार को गुरूकुल प्रांगण में अत्यन्त हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है तथा धर्मनिष्ठ, यज्ञप्रेमी बन्धुओं एवं दानी महानुभावों के लिए 08 मार्च, 2024 महाविशरात्रि (ऋषिबोधोत्सव) से निरन्तर चल रहे “ऋग्वेद पारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। इस अवसर पर गुरूकुल की कन्याओं द्वारा विशिष्ट योगासन, ईश्वर भक्ति, देशभक्ति भजन, भाषण, कवितापाठ एवं उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति रहेगी। कार्यक्रम में आप सभी सज्जन सादर आमन्त्रित हैं। आप सभी परिवार एवं इष्ट मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर धर्मलाभ उठाएँ व उत्सव की शोभा बढ़ाकर हमें अनुगृहीत करें।

प्रदेश सहप्रमुख स्वच्छता विभाग भाजपा हरियाणा

आमन्त्रित विशिष्ट अतिथिगण साध्वी डॉ. उत्तमायति जी, (प्रधान संचालिका सार्वदेशिक आर्य वीरांगना दल), श्रीमती मृदुला चौहान जी, (संचालिका सार्वदेशिक आर्य वीरांगना दल) श्रीमती आरती खुराना जी, (मंत्री, सार्वदेशिक आर्य वीरांगना दल)। यज्ञ की ब्रह्मा :- आचार्या निर्मला जी, (सेवानिवृत्त, प्रधानाचार्या, कन्या गुरूकुल मोर माजरा, पानीपत) मुख्य वक्ता :- आचार्य डॉ. जयेन्द्र कुमार जी, (प्रधानाचार्य आर्ष गुरूकुल, नोएडा) भजनोपदेशक :- श्री सहदेव आर्य ‘बेधड़क’ जी, आचार्य श्री भगवान शर्मा ‘संगीतज्ञ’ व बहन दयावती आर

अध्यक्षता :- आर्य केन्द्रीय सभा, बहादुरगढ़

प्रातः 10:00 से दोपहर 2:00 तक सहयोगी एवं संरक्षक मण्डल:- श्री अशोक मान (प्रधान), दीनबन्धु सर छोटूराम धर्मशाला सोसायटी, बहादुरगढ़, सभी ट्रक एवं टैम्पो यूनियन, बहादुरगढ़, आर्यावर्त गौशाला माण्डौठी एवं समस्त क्षेत्रवासी ।

प्रबन्धक समिति, समस्त सदस्यगण एवं कुल कन्याएँ कन्या गुरूकुल लोवा कलां कु. कृष्णा आचार्या, डॉ०. राजन मान प्रधानाचार्या, कु. विद्यावती आचार्या, आचार्या मूर्ति देवी, आचार्या प्रीति आर्या, श्री नारायण सिंह (बाबूजी) सामवेद

मो. 9812990196, 9416054033, 9812914966