काम नेकी के जो कर गये

0
44

काम नेकी के जो कर गये

काम नेकी के जो कर गये
उनकी रोशन कहानी रहेगी
पाप करने से जो डर गये
उनकी रोशन कहानी रहेगी

मोह संसार का छोड़ कर
ईश्वर भक्ति में लाये लगन
शोक सागर से जो तर गये
उनकी रोशन कहानी रहेगी

जिन्दगी के सुलभ-पथ पे भी
कुछ तो काँटे भी बो कर गये
झोली फूलों से जो भर गये
उनकी रोशन कहानी रहेगी

यूँ तो मरते हैं लाखों यहाँ
कायरों की तरह आदमी
देश जाति** पे जो मर गये (1)
उनकी रोशन कहानी रहेगी

अपना सुख-दु:ख में “बेमोल” तू
खूब हँसता है रोता भी है
कष्ट औरों के जो हर गये
उनकी रोशन कहानी रहेगी

काम नेकी के जो कर गये
उनकी रोशन कहानी रहेगी
पाप करने से जो डर गये
उनकी रोशन कहानी रहेगी