कैसा हुशियार आली तुम्हारा बनड़ा।
कैसा हुशियार आली तुम्हारा बनड़ा।
आली तुम्हारा बनड़ा तुम्हारा बनड़ा ।।
कैसा हुशियार० बचपन से है ब्रह्मचारी,
अरे हाँ ब्रह्मचारी।
शोभा गुण खान आली तुम्हारा बनड़ा ।।
कैसा हुशियार० माता पिता
की सेवा पिता की सेवा।
समझे कर्तव्य आली तुम्हारा बनड़ा ।।
कैसा हुशियार० बूढ़े बड़ों की इज्जत,
बड़ों की इज्जत ।
करता सम्मान आली तुम्हारा बनड़ा ।।
कैसा हुशियार०










