जो पुत्र निज माता-पिता का मान न करे

0
45

जो पुत्र निज माता-पिता का मान न करे

जो पुत्र निज माता-पिता का मान न करे
वह बाप जो सन्तान को गुणवान न करे
गाली-गलौज सभी से तकरार है जिसे
धिक्कार है उसे धिक्कार है उसे।।1।।

पत्नी जो पति की आज्ञा को मानती नहीं
मतिमन्द पतिव्रत धर्म क्या जानती नहीं
नीम सम कड़वा लगे भरतार है जिसे
धिक्कार है उसे-धिक्कार है उसे।।2।।

जो छोड़ वैदिक धर्म को, बनता है ईसाई
उस हिन्दू को जो ऊँच-नीच रहा फैलाई
सुहाता नहीं वेद का प्रचार है जिसे
धिक्कार है उसे धिक्कार है उसे।।3।।

धनवान होकर धर्म हित, जो दान न करे
अच्छे-बुरे कर्मों की जो, पहचान न करे
अपने धर्म और देश से, न प्यार है जिसे
धिक्कार है उसे धिक्कार है उसे।।4।।

जो आर्य बनकर दुर्व्यसनों का, त्याग न करे
स्वास्थ्य और सत्संग से सही दिमाग न करे
नशा, धूम्रपान का भूत सवार है जिसे
धिक्कार है उसे धिक्कार है उसे।।5।।