जीवन संग्राम कहाये

0
58

जीवन संग्राम कहाये

जीवन संग्राम कहाये
हर दिवस को सुदिन बनाए
ये निशदिन धन-वैभव कमाए
जीवन संग्राम कहाये

बुद्धिमान् की मनन शक्ति ही
श्रेष्ठ पवित्र कर्म कराती
शोधन शोध को पाए
ये निशदिन धन-वैभव कमाए
जीवन संग्राम कहाये

ऋतमय साधना – ऋतव्रत मनीषा
जीवन में करते रहो धारण
ऋतवन् प्रबुद्ध हो जाए
ये निशदिन धन-वैभव कमाए
जीवन संग्राम कहाये

देवजुष्ट वाणी की धरोहर
अनृत को त्यागे जीवनभर
सत्य को ही अपनाएँ
ये निशदिन धन-वैभव कमाए
जीवन संग्राम कहाये

दानव तो जीता अनृत में
पापी पतित-जीवन ही गुजारे
देवों को सत्य सुहाये
ये निशदिन धन-वैभव कमाए
जीवन संग्राम कहाये
जीवन संग्राम कहाये


हर दिवस को सुदिन बनाए
ये निशदिन धन-वैभव कमाए
जीवन संग्राम कहाये