जप ईश्वर का मधुर नाम

0
24

जप ईश्वर का मधुर नाम

जप ईश्वर का मधुर नाम
पल पल छिन छिन
घड़ी घड़ी निश दिन
श्वास श्वास से मधुर नाम
जप ईश्वर का मधुर नाम

घट घट व्यापक अन्तर्यामी
रोम रोम में रमता स्वामी
निर्विकार निर्वैर निरञ्जन
पाप ताप नाशक दु:खभंजन
जपते इसे सदा ध्यानी जन
पुनः पुनः कर उसे प्रणाम
जप ईश्वर का मधुर नाम

नित्य, पवित्र, सृष्टि का कर्ता
दु:ख दारिद्र मनोमल हर्ता
अजर अमर अविनाशी अक्षर
करुणा सिन्धु अनन्त कृपा कर
अविचल पूर्ण करे प्रभु निश दिन
सफल मनोरथ सकल काम
जप ईश्वर का मधुर नाम
पल पल छिन छिन
घड़ी घड़ी निश दिन
श्वास श्वास से मधुर नाम
जप ईश्वर का मधुर नाम