जल्दी हो जा जवान रे मेरे लाल
जल्दी होजा जवान रे मेरे लाल,
बढ़े तेरे देश में चांडाल ।। टैक ।।
मेरी तो लगी तेरे पर आस,
मुझे मत करना पुत्र निराश,
त्रास मिटा दिये देश का कर
खयाल बढ़े तेरे देश में चान्डाल ।।1।।
चोटी यज्ञोपवीत उतार,
मना रहे खुशी रोज बदकार,
मार खलों को भरिये रक्त के ताल,
बढ़े तेरे देश में चान्डाल ।।2।।
मत बेढंगे खेल मचाइये,
मेरी बात भूल मत जाइये,
दिखलाइये कर युद्ध में कमाल,
बढ़े तेरे देश में चान्डाल ।।3।।
देश धर्म का संकट हरिये,
सदा बुरे कर्मों से डरिये,
हल करिये प्रेमी का पुत्र सवाल,
बढ़े तेरे देश में चान्डाल ।।4।।










