गो हत्या बन्द करो
(तर्ज-ओम् का झण्डा आया यह ओम का झण्डा आया)
जागा भारत सारा अब जागा भारत सारा।
समझा और विचारा अब जागा भारत सारा।
१. दूध गऊ का अमृत जैसा।
कोई करे उपकार न ऐसा।
सब का बने सहारा। अब जागा भारत सारा……..
२. गौ हत्या का दाग़ मिटाओ।
गौ माता का वंश बचाओ।
सब ने यही पुकारा। अब जागा भारत सारा…………
३.गौ हत्या करवाने वालो ।
इस अबला के प्राण बचा लो।
होवे भला तुम्हारा। अब जागा भारत सारा………..
४. हर मुश्किल को सर पे सहेंगे।
गोवध बन्द करवा के रहेंगे।
गूँज उठा यह नारा। अब जागा भारत सारा…………
५.. गौ माता के कष्ट हरेंगे।
मरना पड़ा तो हँस के मरेंगे।
यह है फ़रज़ हमारा। अब जागा भारत सारा…………
६. आज ‘पथिक’ हर आँख है रोई।
चलता देख सके न कोई।
गौ गरदन पर आरा। अब जागा भारत सारा…………
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶
























